करारी में ज़मीन विवाद को लेकर पिता-पुत्रों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, एक गंभीर

करारी (कौशांबी), 07 नवम्बर 2025: थाना करारी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम ज़मीन के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान पिता दुर्गा प्रसाद और उनके तीन पुत्रों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई।
सूत्रों के अनुसार, झगड़े में दुर्गा प्रसाद और उनके पुत्र ज्ञान सिंह को गंभीर चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान दुर्गा प्रसाद की मौत हो गई। वहीं, ज्ञान सिंह की हालत नाज़ुक बताई जा रही है और उनका इलाज एस.आर.एन. अस्पताल प्रयागराज में चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें