थाना समाधान दिवस पर हुई जनसुनवाई, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

जनपद कौशांबी: जिले के थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज थाना पश्चिम शरीरा में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी कौशांबी जे.पी. पांडेय एवं नायब तहसीलदार मधु जैन ने संयुक्त रूप से उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान, प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जनता का विश्वास मजबूत करना है। इस अवसर पर थाना प्रभारी पश्चिम शरीरा हरीश तिवारी सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें