कौशांबी: कोखराज में बोलेरो का टायर फटने से हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, 3 गंभीर घायल”

कौशाम्बी संदेश संवाददाता
कौशाम्बी।  NH-2 पर कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित बोलेरो हाईवे किनारे पलट गई, जिसमें सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, बोलेरो बिसारा के पास अचानक अगला टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर हाईवे किनारे कई बार पलटी खा गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो सवार तीनों लोग केबिन में फंस गए।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोखराज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और CHC कोखराज पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोखराज SHO ने बताया कि घायलों की पहचान की जा रही है। गाड़ी नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है। क्रेन से बोलेरो को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। मामले की जांच की जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें