
कौशाम्बी। ओमप्रकाश नाम का एक वृद्ध बाबा कोर्ट का आदेश हाथ में लिए अपने हक के लिए दर–दर भटक रहा है। लेकिन स्थानीय दबंगों और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण उसे अब तक न्याय नहीं मिल सका है। बाबा ओमप्रकाश ने बताया कि कोर्ट ने उसके हक का फैसला उसके पक्ष में सुनाया था और आदेश की कॉपी भी जारी की गई है। इसके बावजूद प्रशासन और पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।
बाबा का कहना है कि जब भी वह अपना हक पाने की गुहार लेकर अधिकारियों के पास जाता है, तो सभी केवल “देखने की बात” कहकर टाल देते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय दबंगों के प्रभाव के कारण प्रशासनिक अधिकारी भी कार्रवाई करने से बच रहे हैं। बाबा ओमप्रकाश अब न्याय की आस में सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि कोर्ट के आदेश का पालन करवाते हुए उसे उसका हक और हिस्सा दिलाया जाए।


