ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

कौशांबी ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन पी.एम.श्री.कम्पोजिट विद्यालय कशिया पश्चिम में खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डॉ प्रज्ञा सिंह व सचिन कुमार ओझा प्र. अ.द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्र. अ. सचिन कुमार ओझा द्वारा पुस्प गुच्छ देकर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह का स्वागत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ प्रज्ञा सिंह द्वारा बच्चों को खेल के प्रति जागरूकता, खेल में असीम संभावनाएं, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, ईंडोर व आउटडोर खेलो के बारे में विस्तृत रूप में बताया।
खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जहा पढ़ने व रोज स्कूल आने पर जोर दिया गया वही खेल व स्वास्थ्य के प्रति जोर दिया गया। उन्होंने बताया की हमारे जीवन में खेलो का बहुत ही महत्व हैं, खेलो से ही हमारे स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन का विकाश होता हैं खेल के मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें ढेर शरीर शुभकामनायें दी। खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू द्वारा खेल शिक्षको को निर्देश दिया गया की खेल पूरी  निष्पक्षता व सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराए जाये। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने स.अ. रूचि मिश्रा द्वारा स्वर्णिम भारत विरासत एवं विकाश थीम पर बनाये गए सेल्फी पॉइंट की भूरी भूरी प्रसंशा की गयी व सेल्फी भी ली गयी। स.अ.रूचि मिश्रा द्वारा बनाये गए लोगो “एक घंटा खेल के मैदान पर “खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विशेष जोर दिया गया। उद्घाटन अवसर पर ईश्वर सरण सिंह, शिव प्रताप सिंह, विद्या चरण शुक्ला, ईश्वरी शुक्ला, राज किशोर शुक्ला,अलोक तिवारी,रामु सिंह, दीप नारायण मिश्रा, रविंद्र, सौरभ श्रीवास्तव, मनोज सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह व खेल प्रायोजक पी.एम. श्री.स्कूल कशिया पश्चिम से पुष्पा सिंह, अनीता पाण्डेय, ज्योतिराज, नितेश जायसवाल,आलोक कुमार पटेल, विकाश चन्द्र केसरवानी, रूचि मिश्रा,अभिलाषा सिंह,नीरज कुमार,कुलदीप कुमार साहू,प्रेम प्रकाश,कमला देवी,संघप्रिया व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.सभी वर्गों में पी. एम.श्री.कम्पोजिट स्कूल कशिया पश्चिम सिराथू चैंपियन रहा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें