
कौशाम्बी नए कानूनों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए गुरुवार शाम सैनी चौराहे पर सैनी थाना पुलिस टीम द्वारा एक अनूठा नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष सैनी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ हास्य-व्यंग्य के माध्यम से दी गई विस्तृत जानकारी कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने चौराहे पर मौजूद आम नागरिकों राहगीरों और व्यापारियों को रोककर उन्हें नए कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। पुलिसकर्मियों ने हास्य-व्यंग्य और सशक्त संवादों का सहारा लेते हुए समझाया कि इन नए कानूनों का प्राथमिक लक्ष्य नागरिकों को अधिक अधिकार और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है पुलिस ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि कानून की सही जानकारी रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की है कि वे किसी भी कानूनी प्रक्रिया को लेकर भ्रमित न हों बल्कि सही और सटीक जानकारी के लिए सीधे पुलिस या संबंधित सरकारी विभाग से संपर्क करें इस महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम में सैनी थाना पुलिस टीम के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारी छात्र और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
