कौशाम्बी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, पुलिस कर्मियों ने दिया एकता का संदेश

कौशाम्बी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिले में आज शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर जनपद के पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दौड़ लगाकर समाज को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।कोखराज थाना प्रभारी, सिंधिया चौकी प्रभारी, भरवारी चौकी प्रभारी, शहजादपुर चौकी प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ ने गांव-गांव और गलियों तक दौड़ लगाकर लोगों को एकजुट रहने का आह्वान किया। पुलिस टीमों ने बताया कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया, उनके आदर्श आज भी देश को प्रेरित करते हैं।
रन फॉर यूनिटी के दौरान अधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। पुलिसकर्मियों की इस ऊर्जावान भागीदारी ने लोगों में भी उत्साह बढ़ाया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें