
कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कार्यालय कक्ष में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) ममता चौधरी को सी.एम. डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं/इंडिकेटर्स की प्रगति की शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने न्यायालय में विचाराधीन वादों पर भी पैरवी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहार के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्यवाही की जाय।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
