मिशन शक्ति: पुलिस ने गांव-कस्बा व स्कूलों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक,बताए हेल्पलाइन नंबर

कौशाम्बी। शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस कप्तान राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में जिले में लगातार विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। इस क्रम में शुक्रवार को जिले के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम एवं शक्ति दीदी दल द्वारा गांव-कस्बा व विभिन्न स्कूलों, इंटर कॉलेजों, मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर महिलाओं एवं छात्राओं को साइबर अपराध से सुरक्षा, महिला सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित आमजन को पर्व के दौरान सुरक्षा, शांति व सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।

*जागरूकता अभियान के मुख्य बिंदु*

मिशन शक्ति
नारी सुरक्षा व सम्मान
नारी स्वावलंबन
महिला सहायता केंद्र एवं महिला हेल्पडेस्क की जानकारी
बालिकाओं व महिलाओं के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर


*हेल्पलाइन नंबर*: महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया, जैसे कि 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध), 181 (महिला हेल्पलाइन) आदि।



*सरकारी योजनाएं*: महिलाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया, जैसे कि कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ।

*महिला सुरक्षा*: बहन-बेटियों को सुरक्षा के मुद्दों पर जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि कैसे वे अपने अधिकारों के लिए लड़ सकती हैं।

*स्वास्थ्य और शिक्षा*: महिलाओं को स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे अपने जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से जीने में सक्षम हो सकें।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें