
तीनों तहसील में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को जिले की तीनों तहसील में किया गया।इस दौरान आए हुए सभी फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया। जिनमें प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया। ज्यादातर शिकायतें जमीन के विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुईं, जिनके जल्द निस्तारण के लिए आश्वासन दिया गया है। तहसील मंझनपुर में डीएम मधुसूदन हुल्गी एवं एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने लोगो की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनी। तहसील मंझनपुर में प्राप्त हुई शिकायती प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर ही अफसरों ने जांच करते हुए त्वरित निस्तारण कराया। शेष प्रकरणों के विधिक निस्तारण के लिए डीएम व एसपी ने पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही डीएम ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को भी गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह समेत अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
*एडीएम-एएसपी ने तहसील सिराथू में सुनी शिकायतें*
सिराथू। एडीएम अरुण कुमार गोंड एवं एएसपी राजेश कुमार सिंह ने एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सीओ अवधेश कुमार विश्वकर्मा के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सिराथू में आए फरियादियों की शिकायतों को सुना। प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। तथा शेष प्रकरणों में सम्बन्धित को त्वरित गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
