थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा ने सीआरपीएफ के साथ किया एरिया डोमिनेशन

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। महाकुम्भ-2025 व गणतंत्र दिवस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने व अराजक तत्वों में भय पैदा करने के मक़सद से सोमवार को थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा त्रिलोकी नाथ पाण्डेय द्वारा पुलिस बल व सीआरपीएफ फोर्स के साथ थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा, मिश्रित आबादी व भीड़भाड वाले स्थानों में एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान पुलिस बल व सीआरपीएफ फोर्स के जवानों ने कदम ताल करते हुए आम लोगों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया। लोगों से बातचीत करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें