
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। महाकुम्भ-2025 के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से सोमवार की शाम एएसपी राजेश कुमार सिंह एवं सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने थाना मंझनपुर पुलिस बल के साथ कस्बा मंझनपुर में मुख्य मार्गों/चौराहों व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान आम-जनमानस को सुरक्षा का एहसास भी कराया गया। एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछ-ताछ करतें हुए आने-जाने वालें वाहनों को चेक किया गया। तथा दुकानदारों से वार्ता कर भय मुक्त माहौल के लिए आश्वस्त किया गया। साथ ही एएसपी ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति बनी रहे, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश भी दिया। पैदल गश्त लोगों को विश्वास दिलाया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा में मुस्तैद है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
