
मृतक की एक लड़की थी जिसका विवाह हो चुका है अब उनकी कोई अन्य संतान नहीं है
मुंबई में गनमैन की नौकरी करते थे एक महीने पहले मुंबई से लौटे थे वह वापस अपने गांव
*कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव का एक अधेड़ सोमवार की शाम भरवारी से अपने घर जा रहा था कोखराज चौराहे के पास तेज गति किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया है टक्कर लगने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले को सूचना घर परिवार पुलिस और एंबुलेंस को दिया है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है मौत होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया है बताया जाता है कि मृतक की एक लड़की थी जिसका विवाह हो चुका है अब उनकी कोई अन्य संतान नहीं है
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी फूल चंद्र यादव उम्र 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय किशोर रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते थे और गनमैन की नौकरी करते थे एक महीने पहले मुंबई से वह वापस अपने गांव महमदपुर लौटे थे सोमवार को वह भरवारी बाजार गए थे और भरवारी बाजार से शाम को वह वापस अपने गांव महमदपुर लौट रहे थे लेकिन कोखराज चौराहे के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया है वाहन की तेज टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना घर परिवार के साथ पुलिस और एंबुलेंस को दी और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके उनकी दर्दनाक मौत हो गई है मौत के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत की जानकारी के बाद उनके घर पर लोगों का मजमा लगा है और रिश्तेदारों के बीच कोहराम मचा है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
