पशु आहार के रूप में बिक रहा शराब का कचरा बन रहा पशुओं की मौत का कारण

कौशाम्बी//कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ शहजादपुर झंडापुर और उसके आसपास शराब बनाने के बाद उसे निकला हुआ कचरा पशुओं को चारा के रूप में बेचा जा रहा है शराब से निकाले कचरा पशुओं को खिलाने के बाद उनमें विभिन्न प्रकार की बीमारी जन्म लेती है और इसको खाने से पशु बांझपन का शिकार हो रहे हैं लंबे समय से इस खेल में क्षेत्र के माफिया सक्रिय है लेकिन उन पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है शराब का निकला कचरा सडू़आ लगातार बाहर से कौशाम्बी लाया जाता हैं जिससे शराब बनती हैं उसी का कचरा खिलाने से पशुओं को बांझपन की ओर ले जा रहा है शहजाद पुर पुलिस चौकी क्षेत्र के झंडा पुर की एक बाग में रोड पर कई महीनों से रात में यह शराब का कचरा उतारा जा रहा है लेकिन शराब का कचरा उतारने वाले लोगों के कारनामों को अभी तक किसी अधिकारी ने संज्ञान नही लिया पशुपालकों के बीच यह पूरे जिले में कैंसर की तरह फैल चुका है इस पर रोक लगाए जाने की मांग इलाके के लोगों ने अधिकारियों से की है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें