दुर्घटना बढ़ने के पीछे ए आरटीओ की भी भूमिका पर सवाल

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला

कौशाम्बी। निर्धारित क्षमता से तेज गति पर चलने वाले ओवरलोड डग्गामार वाहनों के चलते जिले में तेजी से दुर्घटनाएं बढ़ी है रोज सड़क हादसे में लोग घायल हो रहे हैं तमाम लोगों की सड़क हादसे में मौत हो रही है लेकिन अनियंत्रित तरीके से बिना लाइसेंस के चलने वाले चालकों पर एआरटीओ भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं पार्किंग स्थल की तरह सड़कों पर वाहन खड़े होने के बाद भी एआरटीओ उन पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं बिना रूट परमिट के गाड़िया फर्राटा भर रही है सैनी क्षेत्र में लगभग 50 डग्गामार वाहन बिना रूट परमिट के चल रही है। बिना परमिट बिना योग्य चालक लाइसेंस के हजारों विक्रम टेंपो ई रिक्शा अप्पे सड़कों पर प्रतिदिन दौड़ रहे हैं एआरटीओ ने ऐसे वाहनों के लिए बनाया स्टैंड। लेकिन स्टैंड से वाहन नंबर के हिसाब से नही चलते है। एआरटीओ पर डग्गामार वाहनों से अवैध वसूली का आरोप है सवाल पूछने पर गुटखा का बहाना बना कर सवाल से भागते एआरटीओ नजर आए डीएम ने एआरटीओ के खिलाफ जांच कर कार्यवाई की बात कहीं है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें