
कौशाम्बी//थाना कोखराज समाधान दिवस के अवसर पर कोखराज थाना में एसओ कोखराज चन्द्र भूषण मौर्य व राजस्व निरीक्षक धर्म पाल ने आज दिनाँक 11-01-2025 को फरियादियों की समस्याओं को सुना और राजस्व से सम्बंधित मामलों में कानून गो लेखपाल वा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मौके पर जाँच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस मौके पर थानेदार ने कहा कि जिससे फरियादियों को सही न्याय मिल सके एसओ कोखराज ने कहा कि कार्यो में लापरवाही न होने पाए थाना समाधान दिवस के मौके पर लगभग 7 लोगों ने अपनी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कराया गया इस मौके पर उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार चौकी प्रभारी अभिषेक गुप्ता चौकी प्रभारी शाहजाद पुर अंशुमान मिश्रा पर राजस्व लेखपाल लोकनाथ पांडेय,पवन राय तहसील अध्यक्ष चायल,देवेन्द्र सिंह, सुमित केशरवानी,उमेश केशरवानी,दिलीप कुमार,नरेन्द्र कुमार सिंह,सरफराज अहमद,अनुराधा वर्मा,नित्या पाल, पूनम मौर्य,आदि लोगों की उपस्थिति में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।
