
कौशांबी / जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए भांग की दुकानों पर बिना किसी टेंडर या लाइसेंस के खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है इस अवैध व्यापार के चलते क्षेत्र के नवयुवकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है स्थानीय निवासियों का कहना है कि भांग की दुकानों पर बेचे जा रहे गांजे के कारण युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है इसके चलते न केवल उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब हो रहा है,बल्कि समाज पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा हैं इस मामले में सबसे बड़ा सवाल आबकारी विभाग की भूमिका पर उठ रहा है स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि विभाग की मिलीभगत के कारण ये अवैध गतिविधियां बिना किसी डर के जारी हैं नियमों की अनदेखी कर जिले की भांग की दुकानों पर गांजे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है गांजे की इस अवैध बिक्री से सबसे अधिक प्रभावित नवयुवक हो रहे हैं इस नशे की लत के कारण उनकी पढ़ाई, करियर और सामाजिक जीवन बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से इस पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं आम जनता और समाजसेवियों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं इससे न केवल अवैध नशे के व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय हो रहा है
