
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को थाना कोखराज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम टेंगाई से 02 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ स्थानीय थाना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। मिली जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक अंशुमान मिश्रा मय हमराह पुलिस बल द्वारा गश्त वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मंझनपुर बमरौली रोड तालाब के पास वहद ग्राम टेंगाई से अभियुक्त प्रियांशु उर्फ आदित्य दुबे पुत्र अनिरुद्ध दुबे निवासी ग्राम मोंगरी कड़ा थाना मोहब्बतपुर को 02 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों में हडकंप मचा हुआ है।
