
कौशाम्बी/थाना सराय अकिल जानकारी के अनुसार इनदिनों बेनीराम कटरा चौकी पुलिस की मनमानी चरम सीमा पर है।महज चौकी से लगभग सौ मीटर की दूरी पर अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है लेकिन कौन सा मोह है जिसके कारण चौकी के जिम्मेदार दबंग दुकानदार पर मेहरबान है।कई बार शिकायत की गई और खबर के माध्यम से पुलिस को जागरूक भी किया गया लेकिन बेनीराम कटरा चौकी के जिम्मेदार इन मादक पदार्थो के बिक्रेताओं के आगे घुटने टेकती नजर आई।केवल यही नही कटैनि रोड पर भी मादक पदार्थ की बिक्री की जाती है।लेकिन चौकी पुलिस के आंखों पर मोह और लालच की पट्टी बंधी हुई है जिसके कारण उन्हें नजर नही आता है।
चौकी पुलिस के कई कारनामे है जिसे धीरे धीरे उजागर किया जाएगा।पहले देखा जाय कि चौकी पुलिस इन मादक पदार्थो की बिक्री करने वालो के प्रति अपना मोह भंग कर पाती है या फिर——–।
