
कौशांबी संवाददाता
केंद्र व राज्य की सरकार महाकुंभ को मद्दे नजर रखते हुए विकास कार्यों में करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं लेकिन एक तरफ कसिया पश्चिम तहसील सिराथू जिला कौशांबी का ग्राम प्रधान ऐसा लगता है अपने पैसों से गांव में करवा रहा कार्य जो गांव के विकास कार्यों में हमेशा पैर पीछे करता रहा। ताजा मामला कसिया पश्चिम ग्राम के बंगलापर में खडिन्जा व नाली का निर्माण न होने से समस्त घरों का पानी जीटी रोड़ के सर्विस रोड़ पर बह रहा है। अगर नाली का निर्माण हो जाए तो समस्त घरों के नाली का पानी जीटी रोड़ के सर्विस रोड बहना बंद हो जाए और जो दुर्घटनाएं हो रही हैं उस बहते नाली के पानी से राहगीरों को दुर्घटना होने से बचाया जा सकता हैं। पानी सर्विस रोड पर बहने से कई अज्ञात राहगीरों की उसी पानी में फिसलकर दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते कई लोग दुर्घटना के हो चुके शिकार। कृपया शासन प्रशासन से गांव की जनता का अपील है कि जीटी रोड़ के सर्विस रोड़ पर जो पानी बह रहा है उस जगह पर नाली का निर्माण शीघ्र से शीघ्र कराया जाए।
