
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी भोलेशंकर कुशवाहा के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री व माननीय विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा व जिला चुनाव अधिकारी कौशाम्बी शिवशंकर सिंह व जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य, मंझनपुर के निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी ने पार्टी कार्यालय में केक खिलाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
