यमुना नदी नंदा का पूरा घाट में मशीनों से खनन होने पर लोगों ने किया हंगामा

मजदूरों ने नियम के खिलाफ यमुना नदी से खनन होने का लगाया आरोप

कौशांबी
सराय अकिल थाना क्षेत्र में यमुना नदी घाट नन्दा का पूरा में कामगार मजदूरों ने एनजीटी नियम के खिलाफ खनन किए जाने का विरोध किया। बुधवार की दोपहर मजदूरों ने भारी मशीन से खनन का विरोध कर मशीन को बंद कराया। हंगामे के बीच खनन पट्टा धारक ने पुलिस की मदद लेकर विवाद को शांत कराया।

थाना पुलिस ने मौके पर नाराज मजदूरों को मशीन से खनन का कराए जाने का भरोसा देकर उनके गुस्से को शांत किया। थाना प्रभारी के मुताबिक घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। दोनों पक्ष को समझाकर विवाद सुलझा दिया गया है।

नवंबर माह में आवंटित भू-भाग पर खनन

सराय अकिल के नन्दा का पूरा में यमुना नदी के घाट पर खान विभाग के बालू खनन का पट्टा आवंटित किया गया। विभाग से खनन का पट्टा जगदीश सरोज नाम के व्यक्ति को आवंटित किया गया है। नवंबर माह में आवंटित भू-भाग पर खनन मालिक ने दिसंबर माह से बालू निकासी का काम शुरू किया।

आरोप है कि खान मालिक व उनके लोगो ने खनन क्षेत्र में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के नियम के खिलाफ भारी मशीनों को लगाकर खनन व रास्ता बनाने का काम तेजी से शुरू किया। स्थानीय मजदूर व ग्रामीणों ने ठेकेदार से भारी मशीनों को न चलाकर मेहनत कस कामगार लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार व काम कर लगाए जाने का आग्रह किया। बावजूद इसके ठेकेदार ने स्थानीय मजदूरों की बात को अनसुना कर भारी मशीनों के खनन जारी रखा।

पीआर भारी मशीनों के संचालन न होने की बात

बुधवार की दोपहर करीब 4 बजे ग्रामीणों व मजदूरों ने एकजुट होकर नदी घाट पर चल रही मशीनों को बंद करा कर हंगामा शुरू कर दिया। गांव के मेहनत कस मजदूरों की भीड़ देख ठेकेदार व मशीन चलाने वालों के हाथ पाव फूल गए। हंगामे की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने आकार नाराज ग्रामीणों को समझाने की कोशिश शुरू की। ग्रामीण किसी भी कीमत पर नदी घाट पीआर भारी मशीनों के संचालन न होने की बात पर अड़े थे।

पुलिस के अनुसार

थाना पुलिस ने काफी देर की पंचायत के बाद भारी मशीनों के प्रयोग न होने देने के आश्वासन पर ग्रामीणों को मनाया। ग्रामीणों ने नदी घाट आधारित रोजगार में रोक लगने पर कड़े विरोध की चेतावनी दी है।
थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि नन्दा का पूरा के विवाद को आपसी बातचीत से सुलझा दिया गया है। खान पट्टा धारक को एनजीटी नियम के पालन करने की बात बताई गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें