सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली महिला,शरीर और चेहरे पर रहे गंभीर चोंट के निशान

कौशाम्बी संदेश राहुल यादव

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र में मंझनपुर-सराय अकिल मार्ग पर एक महिला बेहोशी की हालत में मिली है। अज्ञात लोगों ने महिला को गंभीर रूप से जख्मी कर मरणासन्न हालत में छोड़ कर भाग गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ क्राइम के मुताबिक महिला के होश मे आने पर उसके बयान के आधार कर कानूनी कार्रवाई सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ की जाएगी। करारी के बधवा कल्याण गांव की रहने वाली महिला सुधा पत्नी स्व गोपू लाल गुरुवार को मरणासन्न हालत मे मंझनपुर सराय अकिल मार्ग की सड़क किनारे मिली। उसके सिर चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान है। आसपास के लोगों ने उसे देख कर थाना पुलिस को जानकारी दी। थाना पुलिस ने महिला सुधा को गंभीर हालत में एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल मे इलाज के लिए भेजा है। महिला बेहोशी की हालत में है। अस्पताल में डॉक्टर ने सुधा का प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया है। महिला के पास मिले दस्तावेज़ के आधार पर उसके बारे मे पुलिस को जानकारी हुई। थाना पुलिस ने महिला के परिवार को सूचना देकर अस्पताल बुलाया है। सुधा के बेहोशी की हालत मे होने के चलते उसके साथ हुई वारदात की जानकारी नहीं हो सकी है। क्या बोले…क्षेत्राधिकारी
सर्किल अफसर क्राइम अभिषेक सिंह ने बताया कि घायल हालत में महिला के सड़क किनारे मिलने पर तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। महिला के होश में आने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। महिला के बयान व तहरीर के आधार पर सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें