एक्सपोजर विजिट में तकनीकी संस्थान में  जाकर बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

कौशाम्बी संदेश शैलेंद्र द्विवेदी

कौशाम्बी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकास खण्ड मंझनपुर के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों की टीम खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में एक्सपोज़र विजिट के लिए  मोतीलाल नेहरु नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, प्रयागराज गयी। खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रमोद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर टीम को विज्ञान की बारीकियों को सीखने के लिए रवाना किया। जब छात्रों की टीम एमएनएनआईटी प्रयागराज पहुंची तो छात्रों मे काफी उत्साह था। जिस विज्ञान के प्रकरण को छात्र पुस्तकों में पढ़ते थे उसे आज सामने देखकर उत्साहित थे व जिज्ञासा के साथ विविध प्रश्न कर रहे थे।सेंट्रल लाइब्रेरी मे छात्र लाइब्रेरी के डिजिटल स्वरुप से परिचित हुए। कुछ छात्र कम्प्यूटर पर बैठकर अपने रूचि की  पुस्तके डिजिटल रूप मे खोज रहे थे। शिक्षिका सुनिष्ठा प्रजापति ने बच्चों को डिजिटल स्वरुप में पुस्तकें खोजना, उन्हें पढ़ना व प्रकरण खोजना आदि के बारे में सिखाया।
मशीन शॉप मे छात्रों ने हीटर मशीन, खराद मशीन को देखा। एआरपी अनूप वर्मा ने ठोस लोहे के आकर के परिवर्तिन के बारे में बताया।कंप्यूटर लैब में जाकर छात्रों की जिज्ञासा बढ़ गयी। ए आर पी अतुल प्रकाश ने छात्रों को कंप्यूटर व ए आई के बारे में बताया। छात्रों ने एमएनएनआईटी के अध्ययनरत छात्रों से अपने भविष्य को निखारने के गुर भी सीखे।एक्सपोज़र विजिट मे विज्ञान शिक्षक शाहिद अली,मो शहनवाज़ , प्रेम शंकर तिवारी, वनिता देवी, साधना श्रीवास्तव, मिथिलेश वर्मा साथ रहे और बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान करते रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें