
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी/विश्व हिंदू परिषद के आवाहन पर मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा त्रिशूल दीक्षा एवं मां वंदना यात्रा भरवारी नगर में निकाली गई कार्यक्रम में महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं के अंदर उत्साह और जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया है यह कार्यक्रम रैली के रूप में योग केंद्र से प्रारंभ होकर महिलाओं की भारी संख्या के साथ प्राथमिक विद्यालय सिंघिया में समाप्त हुआ कार्यक्रम नई जागरूकता को प्रेरित करते हुए ध्वनि संचार माध्यम से जय श्री राम नारी शक्ति जिंदाबाद के नारों के साथ नगर में भ्रमण हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रचना सिंह काशी प्रांत मौजूद रही कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका जिला सहयोगिक का नेतृत्व सोनिया राजपूत द्वारा किया गया जिसमें प्रिया त्रिपाठी सुषमा श्रीवास्तव सहसंयोजक के रूप में मौजूद रही शशि कला रचना कुशवाहा आराधना दुर्गा वाहिनी सुनीता सिंह के सहयोग से मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा त्रिशूल दीक्षा एवं मां वंदना यात्रा में सैकड़ो महिलाएं भारी संख्या में मौजूद रही इस कार्यक्रम में हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद से नीलमणि जिला मंत्री के रूप में अपने सैकड़ो सहयोगियों के साथ एवं बजरंग दल से विवेक जायसवाल अपने सहयोगियों के साथ सोनिया राजपूत के सहयोग से एकल अभियान के जिला प्रमुख एवं अपने सहयोगियों के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया कार्यक्रम में काफी उत्साह और नगर में महिलाओं द्वारा नारेबाजी के साथ त्रिशूल का प्रदर्शन हुआ नारी शक्ति को मजबूत बनाने के लिए भरवारी नगर में रविवार को महिलाओं का हुजुम सड़क पर निकला।
