विवाहिता  काजल पाल की मौत के जिम्मेदारों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार के लोग पहुंचे एसपी कार्यालय

रिपोर्ट मोहन लाल गौतम कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी /सिराथू ,कोखराज थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की बालिका काजल पाल की 10 नवंबर को मौत उसके ससुराल कौशांबी थाना क्षेत्र के भीखा गर्ग के पूरा में हो गई थी उसके पिता राम भवन की तहरीर पर कौशाम्बी थाना पुलिस ने पति जेठ सास और बड़े ससुर के नाम मुकदमा दर्ज कर लिया पति राहुल पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन उसके जेठ बचाई लाल सास और बड़े ससुर वासुदेव की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिस पर मृतक विवाहिता के पिता राम भवन दर्जनों लोगों के साथ सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे हैं और पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर के मौत के जिम्मेदार उसके जेठ सास और बड़े ससुर की गिरफ्तारी की मांग की है बताते चले कि 28 नवंबर 2023 को काजल पाल पुत्री राम भवन निवासी हसनपुर थाना कोखराज की शादी कौशांबी थाना क्षेत्र के भीखा गर्ग के पूरा गांव निवासी राहुल पाल पुत्र देव राजपाल के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी विवाहिता के मायके के परिवार के लोगों का आरोप है कि 10 नवंबर को विवाहिता की हत्या कर उसकी लाश को टांग दिया गया था पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 28 सन 2024 दर्ज कर लिया है और पति राहुल पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें