
रिपोर्ट मोहन लाल गौतम कौशाम्बी संदेश
कौशांबी। चरवा/ करारी थाना क्षेत्र के गढ़वा उदाथू और अर्कामहबीर पुर गांव के बीच में ससुर खदेरी नदी पर बने पुल से 25 नवंबर 2024 को समय रात्रि 2:00 बजे के आसपास करारी नगर पंचायत के एक गेस्ट हाउस से बारात में शामिल होकर तबेरा गाड़ी से दो लोग अपने गंतव्य को जा रहे थे। रात्रि के समय पुल के पास किसी प्रकार की भीड़ भाड़ नहीं थी होनहार बस ससुर खदेरी नदी के पुल से एक चार पहिया वाहन पुल से नीचे गिर गया है। सूचना पर चरवा थाना प्रभारी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड एवं जनता के सहयोग से चार पहिया वाहन संख्या UP14 AD0044 टवेरा गाड़ी को पानी से किनारे लाकर उसके अंदर फंसे दो व्यक्तियों को निकाला गया तत्पश्चात जिसमें से एक की पहचान प्रधान चौधरी लाल निवासी काजू द्वारा पिंकू यादव पुत्र सुखराम उम्र 25 वर्ष निवासी सैयद सरावा थाना चरवा कौशांबी के रूप में की गई तथा दूसरे को सैयद सरावा निवासी के रूप में पिंकू यादव का मित्र होना बताया गया जानकारी के मुताबिक यह ज्ञात हुआ ।कि संतोष यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव निवासी रामदयालपुर मजरा काजू थाना चरवा कौशांबी के यहां से बारात तुलसी गेस्ट हाउस थाना क्षेत्र करारी गई थी कि बारातियों के रात्रि में लौटते समय गाड़ी उपरोक्त पुल के पास अनियंत्रित होकर गिर जाने के कारण घटना घटित हुई । जानकारी के मुताबिक गाड़ी में कुल 05 लोग सवार थे जिसमें 03 लोगो को मामूली चोटे आयी थी जो तत्समय इलाज हेतु जा चुके थे । उपरोक्त दोनो शव को कब्जे में लेकर एवं सम्बन्धियों को बताकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
