उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ,फूलपुर में भाजपा बरकरार

कौशाम्बी सन्देश राकेश पटेल

प्रयागराज//उत्तर प्रदेश में उप विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली पूर्ण बहुमत से जीत के बाद शनिवार की शाम को कार्यकर्ताओं ने शंकरगढ़ में जुलूस निकालकर जश्न मनाया । इस दौरान जोरदार आतिशबाजी के साथ मिठाई वितरण किया गया । शनिवार को दोपहर से ही उप विधानसभा चुनावो के परिणामों को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों तक में उत्सुकता का माहौल था । सुबह के समय अधिकांश लोग टीवी और मोबाइल के जरिए चुनाव परिणामों की जानकारी ले रहे थे । दोपहर तक अधकिांश रुझान भाजपा के पक्ष में आते ही भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे । शाम के समय शंकरगढ़ नगर पंचायत अंतर्गत शंकरगढ़ के भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल के नेतृत्व में शंकरगढ़ के सभी प्रमुख चौराहे पर ढोल – ढमाकों के साथ जीत का जश्न मनाया गया । इसके बाद सभी भाजपा के कार्यकर्ता शंकरगढ़ सदर बाजार से लेकर रानीगंज रोड व पटहट रोड , पटेल नगर , मोदीनगर एवं पुरानी बाजार तक जुलूस के रूप में पहुंचे । शंकरगढ़ के सभी चौराहे व मोहल्लों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शंकरगढ़ मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल  ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नकार दिया है । उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति बटेंगे तो कटेंगे को लेकर अपना विश्वास व्यक्त किया है । भाजपा की जीत से प्रदेश में फिर विकास की गति तेज होगी । इस कार्यक्रम के अलावा राजभवन चौराहे पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें