
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एरिया डोमिनेशन किया गया
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी/पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना कड़ाधाम व थाना मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस व आरएएफ की संयुक्त टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत मिश्रित आबादी व भीड़भाड वाले स्थानों में एरिया डोमिनेशन किया गया तथा आमजनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान आरएएफ टीम के असिस्टेन्ट कमांडेन्ट व थाना प्रभारी कड़ाधाम व प्रभारी निरीक्षक मोहब्बतपुर पइंसा मौजूद रहे।
