
प्रयागराज के नैनी में आयोजित मैराथन दौड़ में नागेश यादव प्रथम स्थान पाकर जिले का नाम किया रोशन
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी/कौशाम्बी के नागेश यादव ने 21किलोमीटर की मैराथन में रूस के मैराथन धावक को पछाड़ कर प्रथम स्थान हासिल किया।प्रयागराज के नैनी में आयोजित मैराथन दौड़ में नागेश यादव प्रथम स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है।परिजनों में खुशी की लहर । नागेश यादव नगर पालिका परिषद भरवारी के पार्षद सूरज यादव का भतीजा है।
वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर चकमाहपुर नगर पालिका परिषद भरवारी का नागेश यादव पुत्र शिवबाबू आयोजित 21 किलोमीटर मैराथन प्रयागराज नैनी में रूस के मैराथन धावक को पाछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल कर मेडल व शील्ड पर अपना कब्ज़ा जमाया।वही धावक के वार्ड नंबर 12 के पार्षद चाचा सूरज यादव का कहना है की नागेश की इच्छा है की इंटरनेशनल लेवल तक जाना है। पार्षद सुरज यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की नागेश यादव ने हमारे कुल के साथ साथ समाज और जिले का मान सम्मान बढ़ाया है ।आगामी जनवरी माह में मुंबई में होने वाले टाटा मैराथन में और शानदार प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दिया परिवार व मोहल्ले के लोगों में काफी खुशी का माहौल है।
