
कौशाम्बी/सीओ चायल और सीओ सिराथू ने आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के लिए मयफोर्स पैदल गश्त किया है।
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी मंझनपुर, क्षेत्राधिकारी चायल व क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा पुलिस बल के साथ अपने अपने सर्किल अन्तर्गत मिश्रित आबादी एवं भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों व मुख्य मार्गों और चौराहों में पैदल गस्त की गई। इस दौरान लोगों से संवाद कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। ड्यूटी में मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। अधिकारियों ने आमजन से कहा कि कौशाम्बी पुलिस आपके साथ है, डरने की कोई जरूरत नहीं है। यदि कोई संदिग्ध नजर में आता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को करें। अधिकारियो ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
