उपनिरीक्षक मनोज सिंह तोमर ने अपने जन्मदिन के अवसर पे राहगीरों को हेलमेट उपहार में दिए



रिपोर्ट मोहन लाल गौतम कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी /सिराथू तहसील के  थाना सैनी अंतर्गत सिराथू चौकी इंचार्ज मनोज सिंह तोमर ने एक नई पहल की है । उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक अनोखी पहल करते हुए राहगीरों में हेलमेट बांटकर यातायात सुरक्षा का संदेश दिया है । क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में यातायात माह के अंतर्गत इस आयोजन में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और गुलदस्ते वितरित किए गए। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की कि वे बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं । वाहन चलाते समय फोन का उपयोग न करें और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। इस सराहनीय कार्य की लोगों ने प्रशंसा की, और यह पहल क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें