कंपोजिट विद्यालय खारा में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
कौशाम्बी संदेश मोहन लाल गौतम
कौशाम्बी। सिराथू तहसील के कंपोजिट विद्यालय खारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं को बाल दिवस का महत्व बताया गया साथ ही उत्साह वर्धन के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया।इस दौरान छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरीष कुमार ने सर्वप्रथम पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में बाल दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि बाल दिवस बच्चों के जीवन में एक विशेष अवसर होता है। भारत में, बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। वयस्कों के लिए, यह उन सभी अद्भुत चीजों की याद दिलाता है जो उन्होंने बचपन में करने का आनंद लिया था। बाल दिवस एक ऐसा दिन है जो बचपन की खुशियों को दर्शाता है कम्पोजिट विद्यालय खारा में आज बाल मेला में उपस्थित शिक्षक गण अम्बरीश कुमार इं प्र अ, सभी सहायक अध्यापकों में श्री जय सिंह पाल, श्री बिजय बहादुर, श्री मती सिप्पी सोनकर, श्री अश्वनी कुमार, श्री कुलदीप व श्रीमती श्वेता गुप्ता रहें।