सर्वोदय जूनियर हाईस्कूल में बाल दिवस में विशाल मेला का आयोजन कौशाम्बी संदेश मोहन लाल गौतमकौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी के पंडित गिरधारी लाल मेहता नगर वार्ड नं5 के रसूल पुर गिरसाके सर्वोदय जूनियर हाईस्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई विद्यालय में पंडित नेहरू जी को माल्यार्पण करते हुएं विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र कुमार मौर्य ने नेहरूजी को याद करते हुए बैठक को संबोधित किया । बैठक को संबोधित करते कहा कि नेहरूजी बहुत ही दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने सीमित संसाधनों से देश का विकाश किया तथा देश को विकाश की राह में आगे बढ़ाया । बैठक को संबोधित करते हुए प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने कहा कि नेहरूजी देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे तथा बच्चों से बहुत प्यार थे तथा पूरे देश में बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे विद्यालय में एक विशाल मेला का आयोजन किया जिसमें चाउमीन, चुरमुरा, समोसे, दमालु फुल्की, केक,चना ,गुब्बारे, आदि में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया गया जिसमें विद्यालय के प्रबंधक ने सभी को बारी बारी से स्वाद लिए जिसका अच्छा सा था उसे बेहतर इनाम दिया गया जिसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय पाल, व। प्रधानचार्य उमेश कुमार मौर्य विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक संतोष कुमार, सुभाष चंद्र, अंकित कुमार, निखिल कुमार,मनीश कुमार, व अध्यापिका, श्रीमती कुसुम देवी,स्वाती, आरती,वंदना शाक्य, वंदना भारती, स्मृति मौर्या व वाहन चालक, अनिल कुमार, आनन्द कुमार, विमल कुमार आदि
कंपोजिट विद्यालय खारा में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवसकौशाम्बी संदेश मोहन लाल गौतमकौशाम्बी। सिराथू तहसील के कंपोजिट विद्यालय खारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं को बाल दिवस का महत्व बताया गया साथ ही उत्साह वर्धन के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया।इस दौरान छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरीष कुमार ने सर्वप्रथम पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में बाल दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि बाल दिवस बच्चों के जीवन में एक विशेष अवसर होता है। भारत में, बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। वयस्कों के लिए, यह उन सभी अद्भुत चीजों की याद दिलाता है जो उन्होंने बचपन में करने का आनंद लिया था। बाल दिवस एक ऐसा दिन है जो बचपन की खुशियों को दर्शाता है कम्पोजिट विद्यालय खारा में आज बाल मेला में उपस्थित शिक्षक गण अम्बरीश कुमार इं प्र अ, सभी सहायक अध्यापकों में श्री जय सिंह पाल, श्री बिजय बहादुर, श्री मती सिप्पी सोनकर, श्री अश्वनी कुमार, श्री कुलदीप व श्रीमती श्वेता गुप्ता रहें।
उपनिरीक्षक मनोज सिंह तोमर ने अपने जन्मदिन के अवसर पे राहगीरों को हेलमेट उपहार में दिएरिपोर्ट मोहन लाल गौतम कौशाम्बी संदेशकौशाम्बी /सिराथू तहसील के थाना सैनी अंतर्गत सिराथू चौकी इंचार्ज मनोज सिंह तोमर ने एक नई पहल की है । उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक अनोखी पहल करते हुए राहगीरों में हेलमेट बांटकर यातायात सुरक्षा का संदेश दिया है । क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में यातायात माह के अंतर्गत इस आयोजन में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और गुलदस्ते वितरित किए गए। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की कि वे बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं । वाहन चलाते समय फोन का उपयोग न करें और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। इस सराहनीय कार्य की लोगों ने प्रशंसा की, और यह पहल क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक सिद्ध हो रही है।