मिशन शक्ति अभियान के क्रम में दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर थाना पहाड़ी में कन्या भोज का आयोजन किया गया

कौशाम्बी संवादाता चित्रकूट

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण एवं बाल विकास के प्रति चलाये जा रहे “मिशन शक्ति अभियान-5” के तहत आज दिनांक

11.10.2024 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरूण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में नोडल अधिकारी मिशन शक्ति क्षेत्राधिकारी राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्रीमती रीता सिंह द्वारा थाना पहाड़ी परिसर में पुलिस कर्मियों के साथ दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया गया । इस दौरान कन्याओं को खीर पूड़ी खिलाकर कन्या पूजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के संबन्ध में बताया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें