कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी/जिलाधिकारी द्वारा भरसवां गावं में स्थित सहकारी समितिओसा मण्डी में स्थित इफको बाजार एवं प्राथमिक विद्यालय गौरा डेरा विकास खण्ड मंझनपुर का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी द्वारा भरसवां गावं में स्थित सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान वह बन्द पाया गया। जिस पर कड़ी नाराजी दिखाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इफको बाजार के निरीक्षण में डी.ए.पी. का स्टाक नही पाया गया। सम्बन्धित को डी.ए.पी. के स्टाक को पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिये। जिससे किसानो को असुविधा न हो। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अध्यापको की उपस्थिति पढ़ाई की गुणवत्ता व बच्चों की उपस्थिति ठीक पायी गयी।
