कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी/जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को आनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आई0जी0आर0एस0 सर्न्दभ संख्या-20017424009888 आवेदक साहेबदीन पुत्र देवनाथ निवासी,ग्राम

टेवा,परगना,अथरवन तहसील मंझनपुर जनपद कौशाम्बी द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र पट्टे की भूमि पर विपक्षी द्वारा जबरन कब्जा करने के सर्न्दभ में प्राप्त आख्या का जिलधिकारी द्वारा खुद मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया। जो कि सही पाया गया। जिलाधिकारी शिकायत के निस्तारण से सतुष्ट हुए।
इसी तरह आई0जी0आर0एस0 सर्न्दभ संख्या-40017424018257 आवेदक दशरथलाल चौरसिया पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम भरसवॉ परगना अथरवन तहसील मंझनपुर जनपद कौशाम्बी द्वारा दिए गये शिकायती प्रार्थना पत्र पर मकान निर्माण के सम्बन्ध में प्राप्त आख्या रिपोर्ट का भौतिक सत्यापन किया। जो कि सही पाया गया। जिलाधिकारी शिकायत के निस्तारण से सतुष्ट हुए। जिलाधिकारी ने इन दोनों शिकायतों के निस्तारण में लेखपाल सौरभ उपाध्याय के रिपोर्ट की तारीफ की।
इसी तरह आई0जी0आर0एस0 सर्न्दभ संख्या-20017424012143 पर आवेदिका सुशीला देवी पत्नी स्व0 फकीरे लाल निवासी ग्राम कोतारी पश्चिम परगना व तहसील मंझनपुर जनपद कौशाम्बी द्वारा आराजी संख्या 53 भूमिधरी भूमि से सम्बन्धित शिकायत का भौतिक सत्यापन किया। जो कि सही पाया गया। जिलाधिकारी शिकायत के निस्तारण से सतुष्ट हुए। जिलाधिकारी ने इस शिकायत के निस्तारण में लेखपाल राजन सिंह के रिपोर्ट की तारीफ की।
जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 प्राप्त शिकायतों का निस्तारण में लेखपालों इन दोनों लेखपालों की तारीफ करते हुए और लेखपाल इनसे प्रेरणा लेकर ऐसे ही उचित ढ़ग से शिकायतों का निस्तारण करें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मंझनपुर मौजूद रहें।
