कौशाम्बी संदेश शिवा यादव
कौशाम्बी: गुवारा की ऐतिहासिक रामलीला में चल रहे दस दिवसीय राम लीला महोत्सव के चौथे दिन रामकलेवा का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने रामलीला का सजीव मंचन किया।

रामलीला के मंचन में बुधवार रात सीताराम विवाह का मंचन हुआ। इस दौरान भगवान राम की बरात निकली जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गए। बरात का स्वागत करने के लिए मिथिलापुरी सज-धजकर तैयार थी। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने भगवान की जय-जयकार की। रामलीला में सबसे मनमोहक पल तब आया जब कलेवा की रस्म हुई और भगवान रूठ गए। उन्हें मनाने के लिए भक्त मनुहार करने लगे। घंटे भर मिन्नत कराने के बाद भगवान कलेवा खाने के लिए राजी हुए। रामकलेवा के अवसर पर सपना व अंजली ने अपनी महिला मंडली के सा कुअंरि कुअंरि कल भांवरि देहीं, नयन लाभु सब सादर लेही, जाइ न बरनि मनोहर जोरी, जो उपमा कुछ कहां सो धोरी… जैसे मांगलिक गीतों और गारी गीतों से सबको ओतप्रोत कर दिया। इस मौके पर रामलीला अध्यक्ष आकाश सिंह,पूर्व प्रधान संतराम सिंह,प्रधान इन्द्रराज सरोज,मनोज लोधी,पवन राजपूत, सुभाष विश्वकर्मा,राम सिंह यादव, श्याम लाल मौर्य, व करारी सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार,सिपाही भोला कुमार,कांस्टेबल अमित ,आदि मौजूद रहे।
