दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत,दूसरा घायल

कौशांबी संदेश राहुल यादव

करारी कौशाम्बी। क्षेत्र के पिंडरा चौराहे के समीप शुक्रवार की शाम दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई।तो दूसरा बाइक सवार चालक गंभीर हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए गंभीर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। करारी क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव के रहने वाला ताराचंद्र पुत्र हरिलाल उम्र 20 वर्ष शुक्रवार की शाम दो पहिया वाहन से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह करारी/ प्रयागराज मार्ग स्थित पिंडरा चौराहे के समीप कर्बला के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे दो पहिया वाहन चालक आकाश केशवानी पुत्र रमेश केशरवानी दो पहिया वाहन से आमने सामने की भिड़ंत हो गई।दुर्घटना में ताराचंद्र की मौके पर मौत हो गई। तो वहीं दूसरा वाहन चालक रमेश केशरवानी गंभीर हो गई है। सूचना पर करारी इंस्पेटर विनीत से भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा करवाते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तो वहीं लहूलुहान दूसरे वाहन चालक को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। खबर लिखे जाने तक घायल वाहन चालक का कोई जानकारी नहीं मिल पाया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें