अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य काकरारी में हुआ भव्य स्वागत

कौशाम्बी संदेश राहुल यादव

करारी कौशांबी। शासन द्वारा अनुसूचित जाति आयोग के नामित सदस्य जितेंद्र कुमार का करारी नगर पंचायत में भव्य स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत करारी पहुंचे जितेंद्र कुमार का भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल ने अपने आवास पर स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा नेताओं ने जितेन्द्र कुमार को अंगवस्त्र व महात्मा बुद्ध का चित्र भेंट कर स्वागत किया। अनुसूचित जाति आयोग के नामित सदस्य जितेंद्र कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसका निर्वाहन पूरी जिम्मेदारी से करेंगे। भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चला कर लोगों को साथ जोड़ेंगे और सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय जायसवाल, मंत्री कमल सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रहरी, प्रदीप जायसवाल, कमलेश कुमार गौतम, आजाद रैना, पुष्कर जायसवाल, बजरंगी अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें