पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यालय में सुनी फरियादियों की *शिकायत*
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में फरियादियों की शिकायत सुनी। इस दौरान दूर-दराज से आए सभी फरियादियों ने एसपी के समक्ष अपनी समस्याएं बताई

। एसपी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता पूर्वक सुनी। तथा उनकी समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को मौके पर ही फोन कर शिकायत का निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। जमीनी विवाद के मामलों में राजस्व कर्मी व पुलिस की टीम को मौके पर जाकर जांच कर करवाई करने का आवश्यक आदेश-निर्देश दिए।
