पुलिस ने जुआ खेलते चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जुआ खेलते चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में थाना महेवाघाट पुलिस ने बुधवार को जुआ खेलते हुए 4 अभियुक्तों को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से रुपये तथा तास के पत्ते बरामद करते हुए केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में गश्त/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक गौरव त्रिवेदी मय हमराह पुलिस बल द्वारा दबिश दी गई। जिसमें मौके पर 4 अभियुक्तों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद तास के पत्ते तथा 3050 रुपये बरामद करते हुए उनके खिलाफ़ थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें