मिशन शक्ति के तहत पुलिस टीमों ने छात्राओं/बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
गांव-कस्बा व स्कूलों में जाकर छात्राओं व बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस एवं “गुड टच-बैड टच” के बारे में दी जानकारी
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा,व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को जनपद के थाना कड़ाधाम, थाना कोखराज, थाना कौशाम्बी, थाना चरवा, थाना मंझनपुर,

थाना महेवाघाट, महिला थाना व थाना सराय अकिल की पुलिस टीमों ने शक्ति दीदी, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं एवं छात्राओं को नारी रक्षा के प्रति जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें महिला बीट आरक्षियों ने गांव-कस्बा व स्कूल में जाकर महिलाओं व बालिकाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस एवं गुड टच-बैड टच के बारे में बताते हुए जागरूक किया। तथा साइबर अपराध व महिला सशक्तिकरण के लिए शान द्वारा चलाए जा रहे सभी हेल्पलाइन नंबर को विस्तृत तरीके से समझ कर जानकारी दी। इस दौरान महिला पुलिस ने कहा कि महिलाएं मनचलों से न डरें हर कदम पर साथ है पुलिस ऐसे मनचले को सबक सिखाने के लिए तुरंत 112, या 1090 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें, तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उनका नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगा। सभी को हेल्पलाइन नंबर वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 आदि नंबरों की जानकारी दी गई।
