महिला बेहोशी हालत में पड़ी मिली
*कौशाम्बी सन्देश कुन्दन कुमार*
कौशांबी जिला में थाना सराय अकिल क्षेत्र के अंतर्गत जयंतीपुर कुटी स्थित scil प्लांट गेट के पास दिन मंगलवार दोपहर लगभग 11:30 बजे एक महिला बेहोशी हालत में पड़ी मिली उसे महिला के पास एक साल का बच्चा महिला से लिपटकर रो रहा था।
वही देखते-देखते ग्रामीण की भीड़ जुट गई।और ग्रामीणों द्वारा पुलिस 112 डायल को एवं एंबुलेंस को सूचना दी।
मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन एंबुलेंस वाले का रास्ता देखते रह गए।
ग्रामीण लेकिन डेढ़ घंटे बीत जाने तक एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पाई जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिली है।
0 ग्रामीणों द्वारा सरकार के प्रति नाराजगी देखने को मिली है।
एक महिला जमीन पर तड़प रही थी वहीं सूचना पर महिला के रिश्तेदार थाना करारी क्षेत्र के म्योहार बड़े तालाब से बाइक लेकर आ गए और इस बाइक से बेहोश महिला एवं उसके साथ एक साल का बच्चा को भी इस बाइक में बैठ कर निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए।
वही ग्रामीणों द्वारा पहचान किया गया जो की महिला तियरा गांव के सुनीता देवी पत्नी सोनू कुमार बताया गया उसके पास से एक एंड्राइड मोबाइल फोन भी मिला है।
जो कि उसके रिश्तेदार को पुलिस टीम द्वारा एंड्राइड मोबाइल वापस भी किया गया।
