700 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान में थाना कड़ाधाम पुलिस टीम को कामयाबी मिली है।

गुरुवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 700 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ उपनिरीक्षक रणजीत सिंह हमराह पुलिस बल द्वारा गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त दूरबीन सिंह पुत्र स्व0 श्यामलाल सिंह निवासी मोती का पुरवा मजरा कोरियों थाना सैनी को घडियालीपुर नहर के पास से 700 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में मुक़दमा दर्ज करते हुए चालान न्यायालय किया।
