पुलिस ने 8 वारंटी अभियुक्त किए गिरफ्तार
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में थाना मोहब्बतपुर पइन्सा, कड़ाधाम, व मंझनपुर पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाकर वांछित-वारंटियों की धरपकड़ की।

जिसमें पुलिस ने अलग-अलग स्थान से 8 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार थाना मोहब्बतपुर पइन्सा पुलिस ने 5 वारंटी, मंझनपुर पुलिस ने 2 वारंटी व कड़ाघाम पुलिस ने एक वारंटी कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय भेजा।
