स्वयं सहायता समूह की 30 लाभार्थियों का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, वितरित किया गया प्रमाण-पत्र
कौशाम्बी संदेश शैलेंद्र द्विवेदी
कौशाम्बी। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक स्वरोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित किए गए लक्ष्य के सापेक्ष नगर पालिका मंझनपुर व भरवारी के 30 लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसी क्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।

जिसका समापन गुरुवार को किया गया। नगर पालिका भरवारी व मंझनपुर के लाभार्थी शामिल है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/परियोजना अधिकारी, डूडा प्रबुद्ध सिंह ने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वयं सहायता समूह रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर होंगे। इस अवसर पर शहर मिशन प्रबंधक डूडा कामरान अहमद, निदेशक श्रवण कुमार सिंह, सामुदायिक आयोजक डूडा राजेन्द्र कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
