राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में केपीएस बना विजेता, एन.डी.कान्वेंट बना उप विजेता
कौशांबी सन्देश राहुल यादव
भरवारी-कौशाम्बी। 29 अगस्त 2024-मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज केपीएस भरवारी और एन डी कान्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भव्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन केपीएस भरवारी के रिद्धि सिद्धि स्पोर्ट्स कंपलेक्स में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर केपीएस भरवारी और एन डी कान्वेंट के बच्चों के बीच बैडमिंटन (गर्ल्स और बॉयज), कबड्डी (बॉयज), और वॉलीबॉल (बॉयज) जैसे खेलों का आयोजन किया गया। सभी खेलों में बच्चों ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अनुशासन,

टीम वर्क और खेल भावना का परिचय दिया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकगण ने बच्चों के इस उत्साह और जोश की प्रशंसा की और उन्हें आगे भी खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होती हैं और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, और विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के समापन पर संस्थान के प्रबंधक निवर्तमान विधायक चायल माननीय संजय कुमार गुप्ता जी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को खेलों के महत्व को समझाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन न केवल बच्चों में खेल के प्रति रुचि जागृत करता है बल्कि उन्हें एकता और अनुशासन की भी सीख मिलती है इस तरह का आयोजन आने वाले समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार जी ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दिया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया…
इस अवसर पर संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर मयंक कुमार मिश्रा,शशांक श्रीवास्तव, विकास पांडे, रमेश श्रीवास्तव ,रंजीत सिंह,दीपक खरवार,मधुबन पटेल,नारायण जी,श्रवण जी,विकाश जी,रुचि जी,आदि उपस्थित रहे…
