कीचड़ भरे रास्ते पर लोगों का निकलना मुश्किल

कीचड़ भरे रास्ते पर लोगों का निकलना मुश्किल

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला

कौशाम्बी। सिराथू तहसील के अंतर्गत ब्लॉक कड़ा के हिसामपुर परसाखी के मजरा तड़ाहड़ पर राजकरन के घर से गिरधारी के घर तक सड़क नहीं बनी है ग्राम पंचायत में लाखों खर्च करके नाली का निर्माण कर दिया है लेकिन नाली की सफाई नहीं होती है

जिससे नाली में कीचड़ और गंदगी भरी है और नाले का पानी सड़क पर बहने लगा है जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों से जूझना पड़ता है नाली की सफाई न करने वाले सफाई कर्मी की उपस्थिति दर्ज करके उसे वेतन दिया जा रहा है सफाई कर्मी का वेतन रोक दिया जाए तो गांव की साफ सफाई होना शुरू हो जाएगा लेकिन पंचायत सचिव ग्राम प्रधान सफाई कर्मी पर कार्यवाही करते नहीं दिख रहे हैं जिससे गांव की जनता परेशान होती है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें