दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत में चार जख्मी

*दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत में चार जख्मी*

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय

*सिराथू।* सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में बने रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार की रात दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत में चार लोग जख्मी हो गए उधर से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिराथू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर गांव निवासी आनंद पटेल पुत्र राम मिलन पटेल 22 वर्ष पड़ोस के आकाश पटेल पुत्र करन पटेल 20 वर्ष के साथ बाइक से सैनी से सिराथू होकर चतुरीपुर गांव जा रहे थे करीब सात बजे बाईक सवार जैसे ही सिराथू कस्बे के रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे तभी पईसा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी सनी सेन पुत्र ननका सेन 25 वर्ष , पवन सोनकर पुत्र लाल बहादुर 10 वर्ष व विकास सोनकर पुत्र राकेश सोनकर की बाईक से आमने सामने भिड़ंत हो गई हादसे में दोनो बाईको से चार लोग जख्मी हो गए । आसपास से गुजर रहे लोगो ने हादसा देखा तो आनन फानन में एंबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को इलाज के लिए सिराथू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सनी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है वही विकास सोनकर मौके से फरार बताया जा रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें